latest Post

Facts About Burj Khalifa In Hindi

 बुर्ज खलीफा के बारे में रोचक तथ्य 




 बुर्ज खलीफा,दुनिया की सबसे ऊँची ईमारत ,इक्कीसवी शताब्दी के वास्तुकला का बेहतरीन नमूना है.   
तो दोस्तों,आज में आपको बताने वाला हु,दुनिया की सबसे ऊँची  ईमारत बुर्ज खलीफा के बारे में कुछ ऐसी बाते जो शायद आप नहीं जानते होंगे.
1 . दुनिया की सबसे ऊची ईमारत बुर्ज खलीफा दुबई में स्थित है जिसकी उचाई आठसो अट्ठाइस  मीटर है| आइफिल टावर की तुलना में ये करीब तीन गुनी है |
2 . बुर्ज खलीफा को बनाने में कुल एक दशमलोक पांच  बिलियन डॉलर खर्च हुआ है|
3 . ये कुल एकसौ त्रिसठ  मंजिला ऊँची है.जिसमे 58 लिफ्ट है और 2957 गाड़ियों के पार्किंग की जगह है.इसके साथ ही, 304 होटल और लगभग 900 अपार्टमेंट्स है|

4 . बुर्ज खलीफा को पहले बुर्ज दुबई कहा जाता था| बाद में यहाँ के राष्ट्रपति खलीफा बिन ज़ायेद अल नह्यान के सम्मान में इसका नाम बुर्ज खलीफा रख दिया गया|
5 . बुर्ज खलीफा के मालिक ईमार ने इसका प्रस्ताव 2003 में रखा था जिसका काम 2004
में शुरू कर दिया गया था और 2010 तक आते-आते ये तैयार हो गया था |
6 . बुर्ज खलीफा के बनने के समय करीबन 12,000 मजदूर दिन-रात काम करते थे |
7 . इसे बनने में 100,000 हाथियों के बराबर कंक्रीट औार पांच A380 हवाई जहाज के बराबर एल्युमीनियम लगा है |
8 . बुर्ज खलीफा में एक समय में करीबन 35,000 लोगो के रहने की व्यवस्था है|
9 . ये इतना बड़ा है की आप इसे 95 किलोमीटर दूर से भी देख सकते है यहाँ तक की इसकी चोटी से पडोसी देश ईरान को भी देखा जा सकता है |
11 . हर दिन इस विशाल इमारत मैं लगभग 946,000 लीटर पानी को 100 किलोमीटर दूर  पाइप की सहायता से पहुंचाया जाता है |
12 . इसके 76वे मंजिल पे सबसे ऊचा स्विमिंग पूल और 122वे मंजिल पे सबसे ऊँचा  रेस्टॉरेंट  है|
13 . बुर्ज खलीफा के नाम 6 वर्ल्ड रिकॉर्ड है जिसमे सबसे ऊची इमारत, सबसे ज्यादा मंज़िले  और सबसे ऊची लिफ्ट आदि शामिल है|
14 . इसमें 37 ऑफिस फ्लोर और 900 अपार्टमेंट है |
16 . इसमें लगे AC से एक वर्ष में जितना पानी निकलता है उससे ओलम्पिक के पांच स्विमिंग पूल भरे जा सकते है|
17 . बुर्ज खलीफा चारो तरफ से कृतिम झील से घिरा हुआ है जो इसकी खूबसूरती को चाँद-चाँद लगा देता है|

18 . ये पहली ऐसी इमारत है जिसमे अरमानी होटल है,जिसमे 160 कमरे है, और १४४ पर्सनल सूट्स  भी है|
19 . बुर्ज खलीफा की इमारत इतनी ऊची है की इसके ८० वे  मंजिल के ऊपर रहने वालो को रमजान के दिनों में ज्यादा देर भूखा रहना पड़ता है क्योंकि ऊपर सूरज ज्यादा देर तक दिखता है|
20 . बुर्ज खलीफा में जमीन से 210 मीटर की ऊचाई पर 25 मीटर की चौड़ाई का हेलिपैड भी बनाया गया है जिस पर हेलीकाप्टर उतारा जाता है|

तो दोस्तों, आपको ये जानकारी कैसे लगी,ये हमें कमेंट करके बताये.

About Knowledge

Knowledge
Recommended Posts × +

0 comments:

Post a Comment